बाइक सवार ने युवक पर नुकीले हथियार से किया हमला, केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 09:08 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पटौदी थाना क्षेत्र के गांव जोड़ी खुर्द में पैदल जा रहे युवक पर पीछे से आए बाइक सवार ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के अनुसार, जोड़ी खुर्द निवासी राम वेयरहाउस में काम करता है। 5 अक्टूबर को रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त नेकपाल और हरिओम के साथ पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहा था। हरीजन चौपाल के पास पीछे से आए बाइक सवार ने उनका रास्ता रोक लिया और राम लड़ैते पर नुकीले हथियार से वार कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सीएचसी पटौदी ले जाया गया, जहां से उसे गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सरकारी अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दो चोटें दर्ज की गई हैं और शार्प वेपन से चोट लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 115(2), 118(1), 126(2) और 351(3) के तहत केस दर्ज किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static