NFSU और हरियाणा सरकार के बीच MOU साइन, प्रदेश में बनेगा देश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

punjabkesari.in Saturday, Jun 29, 2024 - 06:36 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और हरियाणा सरकार के बीच एक MOU साइन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में ये MOU साइन किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। चिन्हित अपराध केस से जुड़े मामलों को लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए ये एमओयू साइन किया गया है।

 

बता दें कि NFSU के साथ मिलकर हरियाणा में 50 एकड़ में कैंपस बनाया जाएगा। NFSU के साथ मिलकर हरियाणा में देश का पहला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि 2022 में केंद्रीय गृहमंत्री से इस सेंटर की प्रेरणा मिली थी। वहीं प्रदेश में अभी फोरेंसिक की 4 लैब चल रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में हरियाणा को और भी मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि सेंटर के बनने से चिन्हित अपराध में सबूत इकट्ठा करना में और आसान होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पीड़ित को सुगम न्याय की व्यवस्था की परिकल्पना को साकार करेंगे।

 

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बयान दिया है। शाह ने हरियाणा को इस सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के लिए बधाई दी। साथ ही ये भी कहा कि तीन कानूनों को जमीनी स्तर पर उतारने में वैज्ञानिक सेंटर मदद करेगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने इसी सेंटर में ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी खोलने का प्रस्ताव रखा है। ये सेंटर हरियाणा और आस-पास के राज्यों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static