माऊंट किलिमंजारो पर रुके पर्वतारोही रोहताश लौटे सकुशल, ’पंजाब केसरी के सपोर्ट करने पर बोले-थैंक्यू

3/25/2021 10:32:28 AM

हिसार : हिसार के गांव मलापुर निवासी पर्वतारोही रोहताश खिलेरी अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माऊंट किलिमंजारो पर 24 घंटे ठहरने का रिकॉर्ड बनाने के लिए रुके तो उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबियत बिगडऩे पर रोहताश खिलेरी को नीचे बेस कैंप पहुंचने में देरी हो गई थी। उनकी देरी से अन्य पर्वतारोही की चिंता बढ़ गई थी।

हालांकि उनके साथ गई हिसार की अनु यादव सकुशल वापस बेस कैंप पहुंच गई थी। देर रात्रि रैस्क्यू टीम ने उन्हें तलाश किया व नीचे बेस कैंप में लेकर आई। रोहताश खिलेरी ने चोटी से नीचे उतरने के बाद वीडियो वायरल किया। साथ ही पंजाब केसरी द्वारा सपोर्ट करने पर थैंक्यू करने के लिए चोटी से ली गई फोटो वायरल की।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha