मौसा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, दो दिनों करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

9/8/2022 7:12:46 PM

रेवाड़ी(महेन्द्र): जिले में मौसा और भतीजी का रिश्ता हुआ तार-तार। मौसा ने अपनी बेटी जैसी भतीजी को हवस का शिकार बना लिया। लगातार दो दिनों तक भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छुटने के बाद युवती ने घर आकर आपबीती बताई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी को दबोच लिया है।

बता दें कि जिले की रहने वाली युवती को उसका मौसा जेबीटी का फार्म भरने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। लेकिन फार्म भरवाना बस एक बहाना था। उसे भतीजी को हवस का शिकार बनाना था। वहीं मौसा ने युवती को बंधक बनाकर जबरन उसके साथ दो दिनों दुष्कर्म करता रहा। आरोपी से किसी तरह बचकर युवती घर पहुंची तो उसकी दशा देखकर परिजन दंग रहे गए।

वहीं पुलिस ने बताया कि पहले परिजनों ने युवती के जाने की शिकायत दी थी। जिस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन युवती के घर लौटने के बाद तो पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे आज कोर्ट में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan