CM खट्टर के पहुंचने से पहले ही परशुराम महाकुंभ में बड़ा धमाका कर गए सांसद अरविंद शर्मा

12/11/2022 5:35:41 PM

करनाल: हरियाणा में मुख्यमंत्री बदलने की चर्चाएं रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा के बयान का बाद और तेज हो गई हैं। करनाल में आयोजित परशुराम महाकुंभ में अपने संबोधन के दौरान सांसद शर्मा ने कहा कि मनोहर लाल के जाने के बाद हरियाणा का मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सीएम को ही प्रदेश की कमान सौंपी जानी चाहिए। हालांकि इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि वे चाहतें हैं कि मनोहर लाल अगले 10 साल और हरियाणा के मुख्यमंत्री रहें।

 

कई मौकों पर ब्राह्मण समाज का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके शर्मा

 

करनाल के सेक्टर 12 स्थित हुडा ग्राउंड में भगवान परशुराम महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान अरविंद शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने आदिवासी समाज से आने वाली महिला को देश का राष्ट्रपति बनाया है। इसी तरह हरियाणा में अगला मुख्यमंत्री ब्राह्मण समाज से होना चाहिए। सांसद शर्मा का यह बयान इस तरह से भी देखा जा रहा है कि ब्राह्मण समाज के मुद्दे उठाने वाले अरविंद शर्मा समाज में अपनी पकड़ को ढीला नहीं पड़ने देना चाहते। इससे पहले भी कई मौकों पर शर्मा खुलकर ब्राह्मण समाज से मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर चुके हैं। यही नहीं पहरावर जमीन विवाद को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में तो शर्मा ने खट्टर को लेकर विवादित टिप्पणी भी कर दी थी। सांसद ने कहा था कि मुख्यमंत्री फैसले लेने और काम करने में अपना दिमाग नहीं लगाते। इसलिए हरियाणा को ब्राह्मण मुख्यमंत्री चाहिए।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       

 

 

 

Content Writer

Gourav Chouhan