कोरोना रिलीफ फंड में सांसद बृजेन्द्र सिंह ने अब तक सबसे बड़ी रकम जमा कराई

3/24/2020 4:13:13 PM

हिसार: देश में महामारी के रूप में फैल रहे कोरोना वायरस के पीड़ितों की मदद के लिए हरियाणा सरकार ने एक रिलीफ फंड बनाया है। जिसमें हिसार के सांसद बृजेन्द्र सिंह ने अबतक सबसे बड़ी रकम जमा कराई है। ऐसा करने वाले वे देश सांसदों में पहले स्थान पर बन गए। सांसद बृजेन्द्र सिंह ने कोरोना रिलीफ फंड में एक करोड़ चार लाख की राशि जमा कराई है।



उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बीते दिन पूरे हरियाणा में लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर कोरोना रिलीफ फंड बनाए जाने के बारे में जानकारी दी थी। इस रिलीफ फंड में मुख्मंत्री मनोहर ने खुद पांच लाख रूपये जमा कराए थे। वहीं इंटरनेशल लेवल के पहलवान बजरंग पुनिया ने भी फंड में 4 लाख रूपये जमा करवाए हैं।



उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी अपनी एक माह की सैलरी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दान की है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ कांग्रेस के सभी विधायकों ने भी एक महीने का वेतन हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में जमा करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ट्विटर अकाऊंट पर मिली।

Shivam