सांसद बृजेन्द्र सिंह ने सदन में उठाया महिलाओं से जुड़ा अहम मुद्दा

12/7/2019 12:57:03 AM

नई दिल्ली: हिसार से लोकसभा सांसद चौधरी बृजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को सदन में महिला अधिकारों से जुड़ा एक बेहद अहम मुद्दा उठाया। सांसद ने अपने प्रश्न के माध्यम से महिला कर्मियों को चाइल्ड केयर लीव (बालचया अवकाश) हासिल करने में आने वाली कठिनाइयों की ओर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का ध्यान आकर्षित किया।

सदन में बताया कि नियम होने के बावजूद महिला कर्मियों को मांगे गए अवधि का अवकाश नहीं दिया जाता व अधिकारियों द्वारा महिलाओं के अधिकारों का हनन किया जाता है। सांसद के प्रश्न के उत्तर में मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग की मदद से समय समय पर महिलाओं के अधिकार सुनिश्चित करने के लिए क़दम उठाए जाते हैं।  

Shivam