अघोषित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र जाखल का सांसद दुग्गल ने किया दौरा, कहा- नुकसान की होगी पूरी भरपाई

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 05:01 PM (IST)

सिरसा (सुशील सिंगला) : हरियाणा के कई जिले बाढ़ से उबरे ही थे कि बाढ़ दोबारा दस्तक दे दी है। सरकार और प्रशासन इस आसमानी आफत से निपटने की जुगत में लगी हुई है। इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल ने खंड जाखल के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर  हालात का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनसे बातचीत की। बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन देते हुए सांसद दुग्गल ने कहा कि  बाढ़ से जिन लोगों का नुकसान हुआ है उनकी भरपाई की जाएगी।

दौरे उपरांत सुनीता दुग्गल ने मार्केट कमेटी कार्यालय जाखल में पार्टी कार्यकर्ताओं व मंडी वासियों से मिलकर बातचीत की। इस दौरान अनाज मंडी वासियों ने बाढ़ से जाखल के राइस मिलों के हुए नुकसान बारे अवगत करवाया।

वहीं पत्रकार वार्ता में सुनीता दुग्गल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित गावों का हवाई निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान जिन लोगों का नुकसान हुआ है, प्रदेश सरकार उसकी भरपाई करेगी। इसके अलाव दुग्गल ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान को देखते हुए सरकार द्वारा फेतहाबाद जिले को 1.5 करोड़ का राहत पैकेज व सिरसा को 3.5 करोड़ का राहत पैकेज दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नुकसान हुआ है वे उसकी जानकारी क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करें। जाखल क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित एरिया घोषित करवाने के सवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वे इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री से जल्द बात करेगी। इसे बाढ़ प्रभावित एरिया घोषित करवाने का प्रयास करेंगी।   

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static