ट्रेन के विस्तार को लेकर सांसद ने रेलमंत्री को लिखा पत्र

12/18/2019 1:49:36 PM

महेंद्रगढ़ (मोहन) : महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद धर्मवीर ने रेलमंत्री भारत सरकार को पत्र भेजकर गाड़ी संख्या 22029/30 लखनऊ मेल को महेंद्रगढ़-सादलपुर के रास्ते हिसार तक बढ़ाने की मांग की है। सांसद ने पत्र में लिखा है कि उपरोक्त गाड़ी सुबह 6.45 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचती है और वापसी रात को 10.15 पर जाती है और लगभग 15 घंटे खाली खड़ी रहती है। इसे हिसार सादलपुर चलाने से जहां भारत सरकार को भारी मुनाफा होगा वहीं आम लोगों को आने जाने में परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

महेंद्रगढ़-लुहारू सादलपुर क्षेत्र के ज्यादातर फौजियों को इस गाड़ी से आवागमन करने से काफी फायदा मिलेगा। महेंद्रगढ़ में पहले ब्राडग्रेज लाइन होने पर लम्बी दूरियों की गाड़ी नहीं मिलती थी।  इसके अलावा सांसद ने जबलपुर से जैसलमेर के लिए वाया रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, लौहारू तक नई ट्रेन चलाने की मांग की। सांसद ने बताया कि जबलपुर-झांसी-आगरा, मथुरा, अलवर,

रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ से होती हुई रतनगढ़ के रास्त यह गाड़ी जैसलमैर तक जाएगी। जिसमें काफी धार्मिक स्थल पर जाने के लिए लोग को राहत मिलेगी। सांसद ने यह भी कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़ कनीना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का हिस्सा है, जो दिल्ली से लगभग 150 कि.मी. की दूरी पर है। इस ट्रेन चलने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा व सरकारी कोष में भी इजाफा होगा। 

Isha