राहुल गांधी के मुकाबले नरेन्द्र मोदी ज्यादा पसंद करते हैं सांसद राजकुमार सैनी

12/30/2018 2:56:08 PM

चंडीगढ़(धरणी): लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी संयोजक सांसद राजकुमार सैनी ने हरियाणा की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हूडा, इनेलो और सबका साथ सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के खिलाफ है और जनता में भारी आक्रोश है। वहीं कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जो मूंग-मसूर में अंतर नहीं बता वो लोगों को बेरोजगारी, किसान के नाम पर गुमराह कर रहे हैं।



उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस ने 70 में से 55 साल देश पर राज करके देश को क्या दिया? सैनी ने इनेलो से अलग हो कर बनी नई पार्टी जननायक जनता पार्टी को झुग्गी झोपड़ी पार्टी का नाम दिया। वहीं उनके भाजपा से नाते की स्थिति पर कहा कि भाजपा से पिछले 4 साल पहले मैंने किनारा कर लिया था, मुझे भाजपा नहीं छोड़ रही, अब भाजपा मुझे निकाले या ना निकाले ये उनकी मर्जी है। उन्होंने ये भी कहा कि वे राहुल गांधी के मुकाबले नरेंद्र मोदी को करते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा की जनता लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को मौका देती है तो वैकल्पिक तरीके से हिमाचल से पानी हरियाणा लाया जाएगा, क्योंकि पानी को लेकर लडऩे मरने से बेहतर तो यही रास्ता है। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का निर्माण किया गया है, जिसके बाद पार्टी का संगठन तैयार कर लिया गया है। वहीं अयोध्या के राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इंसान एक मंदिर है जो भगवान ने बनाया है, इसलिए राम मंदिर बने या मस्जिद बने इससे कोई मतलब नहीं है, क्योंकि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है।

Shivam