'लोंग दा लिश्कारा' कहने पर 'सांसद' ने शैलजा से मांगी माफी

5/28/2017 9:07:34 AM

चंडीगढ़ (धरणी):सांसद रत्न लाल कटारिया ने हाल ही में पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद शैलजा को लोंग दा लश्कारा कहने पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि शैलजा वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने कहा कि महिलायों की रक्षा व सुरक्षा के लिए विगत 40 वर्षों में उन्होंने हर मोर्चे पर आवाज उठाई चाहे वह तंदूर कांड हो फिर यमुनानगर कांड हो। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोंग दा लिशकारा शब्द कभी शैलजा के लिए कभी नहीं कहे। 

उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग इस मामले में अपने टारगेट पूरे करने की कोशिश में हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल में हम सैंकड़ों बार मिलें हैं, राजनीतिक रूप से मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उल्लेखनीय है कि हरियाणा महिला आयोग ने इस मामले में प्रदेश महिला कांग्रेस की शिकायत पर डी.जी.पी. हरियाणा को पत्र लिख 7 दिनों में कार्रवाई के लिए कहा था।