सांसद सैनी का दावा: 2019 का चुनावों से पहले बनाऊंगा नई पार्टी (VIDEO)

12/24/2017 7:57:20 PM

पलवल (गुरुदत्त गर्ग): सांसद राजकुमार सैनी प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए एक और रैली की तैयारी कर रहे हैं। पलवलवासियों को रैली में आने का न्यौता देने पहुंचे सांसद सैनी ने नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा करने के संकेत दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आने वाले  2019 के चुनावों में जनता विपक्षियों को सबक सिखा देगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि, सत्ता हाथ में आने पर पूरे प्रदेश में हम दो हमारे दो बच्चे वाला नियम लागू करेंगे, जो सत्तर वर्ष पहले हो जाना चाहिए था।



पार्टी बनाने से पहले ही चुनाव जीतने का दावा करने वाले भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने घोषणा पत्र के एजेंडे को लोगों के सामने रखा। सैनी ने हम दो हमारे दो, एक परिवार एक रोजगार, किसान मजदूर को जोडऩे के मुद्दे पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि, देश में कहने को प्रजातंत्र हैं जबकि चोर दरवाजों से सत्ता को हथिया लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि, जाटों के दबाव में बहुमत से बनी सरकार दबाव में काम कर रही है।