सांसद सैनी हो सकते हैं भाजपा से बाहर

2/7/2019 11:39:29 AM

चंडीगढ़(बंसल): भाजपा के बागी सांसद राजकुमार सैनी अब पार्टी से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि प्रदेश भाजपा ने उनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर हाईकमान को भेजी है और जल्द ही कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सैनी ने काफी पहले अपनी पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा मंच का गठन कर लिया था लेकिन उसके बाद भी प्रदेश भाजपा चुप रही लेकिन जींद उपचुनाव में सैनी की पार्टी के प्रत्याशी की वजह से जिस तरह से पार्टी को मुसीबत का सामना करना पड़ा, अब जाकर प्रदेश भाजपा उनसे पार्टी से बाहर करने जा रही है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने सैनी के संदर्भ में बताया कि सैनी ने भीतरघात किया है। उनका अब भाजपा से कोई नाता नहीं है। भाजपा भी उनसे अपना नाता तोड़ चुकी और वह भी भाजपा से अलग हो चुके हैैं। सिर्फ तकनीकी कारणों से उनके नाम के साथ भाजपा का लेबल लगा है। 
 

Deepak Paul