मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड विजेता सरोज मान का जोरदार स्वागत

10/10/2018 5:55:32 PM

बहादुरगढ़(प्रवीण धनखड़): मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब जीतने वाली डॉक्टर  सरोज मान अपने घर बहादुरगढ़ के गांव छारा पहुंची, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार सरोज मान कादयान ने हाल ही में मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल किया। जिनका गांव पहुंचने पर महिला और सामाजिक संगठनों ने सम्मनित किया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरोज मान ने कहा कि सिर्फ ब्यूटी कॉन्टेस्ट जितना उनका लक्ष्य नहीं था। बल्कि वे महिलाओं की आवाज बन कर काम करना चाहती हैं। 



इन दिनों सोशल मीडिया पर अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले मी टू कैंपेन का सरोज ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को  हिंसा और अत्याचार सहन नहीं करना चाहिए। बल्कि महिलाओं को शोषण के खिलाफ अपनी अावाज बुलंद कर  हर मुसीबत का डट कर सामना करना चाहिए।



बता दें सरोज कादयान पेशे से डॉक्टर हैं और भिवानी जिले की बेटी है। उनकी शादी बेरी के दूबलधन गांव में हुई है। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचने में पूरा सहयोग किया। जिसकी बदौलत आज वह कामयाबी के पायदान पर खड़ी हुई नजर आ रही है। उन्होंने अपनी जीत का सारा श्रेय अपने सास-ससुर और पति को दिया है।

Deepak Paul