चंडीगढ़ की स्मृति के सिर सजा Mrs Palava ब्यूटी पीजेंट का ताज

2/14/2018 6:57:43 PM

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा की लड़किया न सिर्फ खेल के मामले में सुंदरता में भी आगे हैं। अभी कुछ समय पहले ही हरियाणा की होनहार बेटी मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश का और देश का नाम रोशन किया। उसी तरह की एक और प्रतियोगिता जीतकर चंडीगढ़ की बेटी ने नाम रोशन किया है। हाल ही में मुम्बई में एक मिसेज पलावा प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें चंडीगढ़ की बेटी स्मृति सिंह सामा ने भाग लिया और 82 कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम किया। इस ताज को नीलम मयूरेश पवार ने अपने हाथों से समृति को पहनाया।