धुंध पड़ने से यमुनानगर में आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

12/22/2018 9:19:49 AM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में इस मौसम की सबसे अधिक धुंध पड़ने से यमुनानगर में आम जनजीवन बुरी तरह पर प्रभावित हो रहा है। नेशनल हाईवे-73 के अलावा, स्टेट हाईवे में धुंध इतनी अधिक है कि वाहन चालक को वाहन कछुए की चाल से चलाना पड़ रहा है। 4 मीटर से अधिक की दूरी पर कुछ भी दिखाई ना देने के चलते लोगों को विशेषकर वाहन चालक को काफी परेशानी आ रही हैं।

Rakhi Yadav