मुकेश राठौड़ बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव

7/11/2021 2:14:50 PM

जींद : भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में गांव अहिरका निवासी मुकेश राठौड़ को प्रदेश सचिव बनाया है। मुकेश राठौड़ ने प्रदेश सचिव बनाए जाने पर प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कंबोज का आभार जताया। उसने कहा कि पार्टी ने उनको जो दायित्व दिया है, उसको पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। 

इसके साथ ही सभी पूर्व सैनिकों ने कैप्टन राजेंद्र रेढू को जोनल अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका स्वागत किया गया। उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। राजेंद्र रेढ़ू ने कहा कि टीम की लग्न, मेहनत और ईमानदारी का ही यह परिणाम है। बैठक में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Isha