VIDEO: रेवाड़ी पहुंचे मुलायम सिंह यादव, बोले- भाजपा करती है धार्मिक भेदभाव

11/27/2017 5:37:11 PM

रेवाड़ी(पवन कुमार): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद मुलायम सिंह यादव सोमवार को रेवाड़ी में विराट अस्पताल की विराट फैमली हेल्थ स्कीम का शुभारंभ करने पहुंचे। धारूहेड़ा चुंगी स्थित विराट अस्पताल के इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह ने जनसभा को संबोधित किया। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए सरकार की कमियां गिनवाई।



सांसद मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण इत्यादि पर जोर देने की बात कही। उन्होंने सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश के सैफई में हुए विकास कार्यों का बखान किया। उनका कहना है कि, जैसा विकास सपा सरकार ने किया है वैसा आज तक कहीं पर भी संभव नहीं हो सका है। बता दें कि, उत्तर प्रदेश राज्य में सैफई उनका गृह क्षेत्र है।



उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने बहुत विकास कार्य करवाए हैं लेकिन भाजपा सरकार में लोगों को पानी तक नहीं मिल रहा है। भाजपा केवल हिंदू, मुस्लिम, और सिख, ईसाई की बातें कर के लोगों में धार्मिक भेदभाव फैला रही है। उन्होंने कहा कि जबतक भेदभाव रहेगा तबतक देश आगे नहीं जा सकता।