हरियाणा की इस अनाज मंडी में करोड़ों का ''धान घोटाला'', 9 करोड़ के गबन का आरोप... CM तक पहुँची शिकायत
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 11:47 AM (IST)
पलवल (दिनेश): जिले के उपमंडल होडल की अनाज मंडी में एक बड़ा धान घोटाला सामने आया है जहां सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मंडी एसोसिएशन होडल के पूर्व प्रधान सतपाल पहलवान ने धान की फसल को लेकर मील मालिकों के साथ साथ स्थानीय प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि स्टॉक के तौर पर मील में रखी गई खरीदी हुई धान की फसल को प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध रूप से बेच दिया गया जिसमें सरकार द्वारा तय की गई गाइडलाइंस को भी दरकिनार किया गया है।
उन्होंने कहा इसकी जगह पर यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के चावलों से अब इसकी पूर्ति की जाएगी और यह खेल लंबे समय से चलता आ रहा है। मंडी एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सतपाल पहलवान ने बताया कि एक ही मील में लगभग 9 करोड़ का घोटाला है जबकि यहां दर्जनों मील और भी हैं जब एक मील में इतना बड़ा घोटाला हो सकता है तो फ़िर अन्य जगह भी यह संभव है जिस बावत उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के अलावा मुख्यमंत्री को भी शिकायत दी है लेकिन अभी कोई संतोषजनक जवाब उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि केवल मील मालिक अपनी मर्जी से इतना बड़ा खेल नहीं खेल सकता अगर इसकी तय की हुई शर्तों पर जांच की जाए तो बहुत बड़े स्तर पर घोटालों का खुलासा संभव है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड : प्रॉपर्टी कारोबारी को ठगों ने लगाया 17 करोड़ का चूना, जमीन बेचकर मिली थी रकम