घने कोहरे के चलते भिड़े कई वाहन, विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम,10 डिग्री तक लुढ़का तापमान

12/13/2023 10:32:08 AM

रेवाड़ी (महेंद्र) : रेवाड़ी जिले में बुधवार की सुबह सीजन का सबसे घना कोहरा छाया। जिसके चलते नारनौल रोड पर 3 गाड़ियां आपस में भिड़ गई। हालांकि हादसे में किसी को चोटें नहीं आई है। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुबह 7 बजे विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम रही। जिसके कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आए। ठंड बढ़ने के कारण तापमान भी 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

बता दें कि ठंड और कोहरे की शुरुआत तो नवंबर के आखिरी सप्ताह में हो गई थी। लेकिन पिछले कई दिनों से कोहरे से राहत मिली हुई थी। पिछले दो दिनों से सुबह और रात में शीतलहर चल रही थी। 9 बजे तक शहर में तो कोहरा छंट गया, लेकिन बाहरी एरिया में कोहरे की सफेद चादर बिछी रही। सुबह के वक्त विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम रही। जिसकी वजह से कई जगह जाम तो कुछ जगह वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana