दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती कोर्ट में मुकरी

7/15/2018 12:00:48 PM

राई: राई थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती ने गांव के युवक पर पहले दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवा दिया। बाद में पुलिस ने जब उसके कोर्ट में बयान दर्ज करवाए तो वहां उसने दुष्कर्म किए जाने से मना कर दिया। साथ ही कहा कि वह युवक से शादी करना चाहती है। उसने परिजनों के पास जाने से मना कर दिया। इस पर कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने उसे नारी निकेतन में भेज दिया। राई थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने गांव के युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसने पुलिस को बताया था कि युवक उसे वीरवार सुबह गांव के ही एक क्षतिग्रस्त मकान में ले गया था और उससे दुष्कर्म किया था। युवती के बयान पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया था। 
 

Deepak Paul