अधिकारियों को सौगात, सोनीपत के सेक्टर-3 में बनेगा 25 करोड़ का नगर निगम भवन

2/13/2018 3:18:17 PM

सोनीपत(पवन राठी): सोनीपत से कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों को नए नगर निगम भवन की सौगात दी है। जैन ने सोनीपत के सेक्टर-3 में भूमि पूजन किया। इन मौके पर कविता जैन ने कहा कि यह नगर निगम का भवन 5 एकड़ भूमि पर बनाकर तैयार होगा। इस पर 50 करोड़ रुपए खर्च होगा अौर महज 21 महीने में ये भवन बनकर तैयार हो जाएगा। यह भवन सभी सुविधाअों से लैस होगा। 

जींद में होने वाली अमित शाह की रैली को लेकर कविता जैन ने कहा कि इनेलो अौर कांग्रेस काले झंडे दिखाने की बात कह रही है लेकिन इन हरकतों से रैली में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।प्रदेश की जनता अौर भाजपा कार्यकर्ताअों में रैली को लकेर भारी उत्साह है। इनेलो पार्टी का बहुत ही घटिया मानसिकता है। इस पार्टी के साथ लोग नहीं जुड़ रहे हैं। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का सबको हक है लेकिन इनेलो अौर कांग्रेस की इन हरकतों से जींद रैली पर कोई असर नहीं पड़ेगा।