जेई पर चला यमुनानगर नगर निगम मेयर का चाबुक, काम में लापरवाही बरतने पर किया सस्पेंड

12/2/2023 7:46:52 PM

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : नगर निगम का सीधा-सीधा सरोकार आम लोगों के साथ रहता है, क्योंकि सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों से जुड़े काम के लिए लोगों को नगर निगम में जाना पड़ता है। अधिकारी, कर्मचारी काम को लापरवाही से ना लें इसके लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी पारदर्शिता से काम करने का नारा देते हैं।  उसी तर्ज पर काम करते हुए यमुनानगर नगर निगम मेयर भी अब एक्शन मोड पर नजर आ रहे हैं।  काम में कोताही  बरतने को लेकर मेयर मदन चौहान ने जेई पंकज कंबोज को सस्पेंड कर दिया है।

मेयर मदन चौहान ने कहा के लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। काम के प्रति लापरवाही बरतने के चलते जेई को सस्पेंड किया गया क्या है। उन्होंने कहा कि जेई को काम के बारे में भी जानकारी नहीं थी। हम जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि हैं और जनता के काम करने के लिए ही बैठे हुए हैं। मनोहर  सरकार ईमानदारी से कम कर रही है और सबसे कड़े फैसले भी प्रदेश में लिए जा रहे हैं।  इसी कड़ी में कदम उठाया गया है। मेयर मदन चौहान ने कहा कि चाहे कोई भी कर्मचारी या अधिकारी हो वह जनता के लिए ही चुने गए हैं और उनको जनता के कामों में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail