नगर निगम ने बन रहे अवैध निर्माण को हटाया, बिना नोटिस दिए की तोड़फोड़

12/24/2019 5:22:28 PM

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद में नगर निगम ने आज कई इलाकों में अपना पीला पंजा चलाकर बन रहे अवैध निर्माण को हटा दिया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना नोटिस के उनके यहां पर आकर तोड़फोड़ की है जबकि वह नगर निगम को इसके लिए बकायदा हाउस टैक्स भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि लगातार कई बार नगर निगम के कर्मचारी आकर उन्हीं के मकानों को ही क्यों टारगेट करते हैं ऐसा वे नहीं जानते हैं।

जानकारी के मुताबिक बता दें कि यह तस्वीरें फरीदाबाद के सोहना रोड की है जहां पर आज नगर निगम ने पीला पंजा चलाकर अवैध निर्माणों को ढ़हा दिया है। आपकों बता दें कि नगर निगम ने कई मकानों को तोड़ा हुआ है लेकिन कुछ पुराने मकान जो बने हुए थे उन्हें भी नगर निगम में ढा दिया है, लेकिन इन मकान मालिकों ने आरोप लगाया कि उनके पास बकायदा रजिस्ट्री मोटेशन के पूरे कागजात हैं और वह लोग नगर निगम को इसके लिए हाउस टैक्स भी देते हैं। इसके बावजूद नगर निगम के कर्मचारी अचानक आए और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।  वहीं मकान मालिकों ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस के नगर निगम ने तोड़फोड़ की है वह इससे पहले भी कई बार उनके मकानों को टारगेट कर तोड़फोड़ कर चुके हैं।

Isha