नगर निगम ने मातु राम कम्युनिटी सेंटर को किया सील

6/8/2017 3:06:52 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज):रोहतक स्थित मातु राम कम्युनिटी सेंटर को सील कर दिया गया है। अनाधिकृत होने के चलते रोहतक नगर निगम ने इसे सील कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर का करार कुछ महीने पहले समाप्त हो गया था। इसके बावजूद यहां पर निर्माण कार्य करवाया गया। निगम अधिकारियों ने यह अॉफिस ओर भवन पर नोटिस चस्पा कर सील कर दिया।

उल्लेखनीय है कि मातुराम कम्युनिटी सेंटर में शहीद मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा भी है। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शहीद मदनलाल ढींगरा की प्रतिमा के अनावरण करने आए थे। लेकिन प्रशासन ने बताया कि ये जमीन नगर निगम की है अौर उस पर बिना सूचना के प्रतिमा लगााना अौर उसका अनावरण करना अनाधिकृत है। जिसके चलते प्रशासन हरकत में आया और कम्युनिटी सेंटर के बाहर एक नोटिस चिपका दिया कि इस प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सकता।