नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, फरीदाबाद का फाइव स्टार होटल किया सील(video)

5/9/2018 2:05:31 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): राजस्व वसूली को लेकर फरीदाबाद नगर निगम ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की और आज सराय ख्वाजा स्थित विश्व प्रसिद्ध होटल को सील कर दिया है।

होटल पर नगर निगम के कन्वर्जन व ईडीसी चार्ज के रूप में आठ करोड़ रुपए थे। बकाया भुगतान न करने की स्थिति में निगम आयुक्त मोहम्मद साइन के निर्देश पर ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन के नेतृत्व में होटल को सील किया। होटल को 24 अप्रैल को अंतिम नोटिस दिया गया था। 

Rakhi Yadav