EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, 19 को खुलेगा पिटारा

12/16/2018 8:38:47 PM

ब्यूरो: आज पांच जिलों यमुनानगर, करनाल, हिसार, रोहतक, पानीपत के नगर निगम चुनाव में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। यहां इवीएम में प्रत्याशियों की किस्मत कैद हुई, पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम मशीनों को पोलिंग बूथों से ले जाया गया। इसके साथ फतेहाबाद के जाखल व कैथल की पूंडरी में नगर पालिका का चुनाव भी संपन्न हुआ। आज हुए चुनावों में सबसे ज्यादा मत प्रतिशतता वाले शहर जाखल और पूंडरी हैं, वहीं सबसे कम मतदान रोहतक में हुआ। आज हुए मतदानों के नतीजे 19 दिसंबर को सामने आएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा के रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक हुए मतदान में हिसार में 62.7%, जाखल मंडी (फतेहाबाद) में 89.5%, करनाल में 61.8%, पानीपत में 62.0%, पूंडरी (कैथल) में 82.1%, रोहतक में 61.6% और यमुनानगर में 65.2% मतदान हुए हैं।



नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान कुछ जिलों में प्रशासन को विभिन्न तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। जैसे कि पानीपत में वोटों का बहिष्कार करने की पंचायत और हिसार में एवीएम में खामियां मिलने जैसी समस्याएं सामने आईं।



वहीं यमुनानगर में तो दो केस ऐसे आए, जिसमें वोटर के मतदान न किए जाने पर पर भी उनका मतदान हुआ पाया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई हाथापाई और झड़प के कारण बूथ पर आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा।

Shivam