प्रदेश भर के सफाई कर्मचारियों ने सरकार की खिलाफ फिर खोला मोर्चा, सभी कर्मचारी हड़ताल पर

8/22/2019 2:31:23 PM

रोहतक(प्रवीण धनखड़): प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने एक बार फिर से सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज प्रदेश की सभी नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के गेट पर हड़ताल शुरू की और धरने पर बैठ गए। यहां उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारी आज एक दिवसीय पेन डाउन और टूल डाउन हड़ताल के जरिए सरकार के सामने अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। दरअसल पिछले लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं।

लेकिन सरकार उनकी मांगे नहीं मान रही। इसलिए सफाई कर्मचारियों ने आज सांकेतिक हड़ताल की है। साथ ही उन्होंने सरकार से लंबी लड़ाई लड़ने के लिए रणनीति भी तैयार की है। अब कर्मचारी 26 अगस्त को सरकार के खिलाफ शहर भर में मशाल जुलूस निकालेंगे और 27 अगस्त से तीन दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि अगर सरकार ने फिर भी उनकी मांगे नहीं मानी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों का कहना है कि 2018 में जब कर्मचारियों ने हड़ताल की थी तो सरकार ने उनकी मांगे मान ली थी। लेकिन लिखित रूप से कोई भी आश्वासन सरकार की ओर से ना तो उस समय दिया गया और ना ही उनकी मांगों पर विचार किया गया। ऐसे में कर्मचारी मजबूर होकर हड़ताल का सहारा ले रहे हैं। कर्मचारियों ने सरकार से जल्द से जल्द कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने को समान काम समान वेतन लागू करने की मांग की है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बहादुरगढ़ शहर में कूड़े का उठान नहीं हो पाया। जिससे चारो तरफ गंदगी के ढेर लग गए।

गोहाना (सुनील जिंदल): गोहाना में नगरपालिका के कर्मचारियों ने नगर परिषद में इकठा होकर सरकार के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारो के साथ रोष प्रकट किया। हरियाणा में सरकार द्वारा पिछले साल नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ कर्मचारियों की मांगों को लेकर समझौते किए गए थे, लेकिन सरकार द्वारा मांगो को लागू न होने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने दोबारा सरकार के विरोध में मोर्चा छेड़ने का ऐलान कर दिया है।

पानीपत(अनिल): राज्य कार्यकारिणी नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने हाथों में झाडू उठाकर अपनी मांगों को लेकर नगर पालिका में जमकर प्रदर्शन किया ,सरकार से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों ने एक दिवसीय टूल छोड़ हड़ताल की और धरना प्रदर्शन किया  , कर्मचारियों ने चेतावनी भरे लहजे में कहा नहीं मांगी मांगे तो 27 से जा सकते हे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर। 

Isha