सुरजेवाला के पूर्व निजी सहायक के भाई पर जानलेवा हमला

10/22/2019 11:25:48 PM

कैथल (जोगिंदर कुंडू): जिले के सेक्टर 19 में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का शिकार व्यक्ति कैथल विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला के निजी सहायक बलविंदर सिंह का भाई नीरज है। नीरज कैथल के सेक्टर 19 पार्ट वन मकान नंबर 904 में रहता है। बताया जा रहा है कि नीरज के घर में घुसकर उसे गोली मारी गई है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, युवक ने जैसे ही घर का गेट खोला, तो उस पर गोली चला दी गई। गोली युवक को टांगों में गोली लगी है। घायल युवक को कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Shivam