हसनगढ़ में युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

3/1/2019 2:45:39 PM

बरवाला( विनोद सैनी): हिसार के बरवाला थाना के गांव हसनगढ़ में अशोक नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी योगेश को गोली मार दी। गोली लगने से अशोक की मौत हो गई जबकि एक महिला चंद्रो देवी गंभीर रूप से घायल को गई। गांव हसनगढ़ वासी भीम ने बताया कि आरोपी अशोक कुमार की पांच दिन पहले तथा गत दिवस योगेश के साथ कहासुनी हुई थी। जिस कारण वह उससे रंजिश रख रहा था। 

वीरवार को 24 वर्षीय योगेश गांव में ही था तो आरोपी अशोक कुमार ने उन्हें जान से मारने की नीयत से योगेश पर फायरिंग कर दी, योगेश को गोली छाती पर लगी। जिस कारण योगेश की मौत हो गई तथा एक गोली एक महिला चंद्रो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

एसएचओ संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक योगेश के शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ हत्या व हत्या प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Shivam