एक दिन में दो मर्डर, चाकुओं से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या

12/1/2018 3:59:23 PM

जींद(विजेंदर): जींद में एक ही दिन में दो हत्याओं के मामले सामने आए हैं। जहां एक युवक की हत्या घर में पेशाब करने से रोकने पर कर दी गई, वहीं एक अन्य 21 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई है। जिसकी लाश सफीदों के गांव सिंघाना नहर पुल पर बरामद हुई है। खोजबीन में पता चला है कि मृतक का नाम प्रिंस है जो जींद के जामनी गांव का रहने वाला था। जो पिछले दो तीन दिनों से लापता चल रहा था। जानकारी के मुताबिक, मृतक प्रिंस के चाचा ने बीते दिन ही पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। मृतक का चाचा करनाल के असन्ध में रहता है, वहीं शिकायत भी दर्ज कराई थी। प्रिंस अपने चाचा के साथ ही काम करता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Shivam