दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौटे युवक की छत से फैंक कर हत्या, 4 पर केस दर्ज

6/28/2022 9:23:12 AM

करनाल : रविवार देर रात करीब 1 बजे आर.के. पुरम में एक युवक की छत से फैंक कर हत्या करने का मामला सामने आया।  मृतक के भाई ने बताया कि रविवार को आर.के. पुरम के ही अमन (17) के दोस्त का जन्मदिन था। वह अपने 4 दोस्तों के साथ बर्थडे पर्टी में गया था। रात को अमन घर लौट रहा था कि इस दौरान कुछ युवक ऑटो में उसका पीछा करने लगे। जब वह भागता हुआ घर पहुंचा तो आरोपी भी उसके घर पहुंच गए। जब उसने युवकों से पूछा तो की तुम कौन हो तो उन्होंने कहा कि अमन उनका डैक चुराकर भागा है। अमन अपनी जान बचाने के लिए छत पर चढ़ गया लेकिन 2 आरोपी भी छत पर चढ़ गए। उन्होंने अमन को छत से नीचे फैंक दिया। वहीं नीचे खड़े 2 अन्य युवकों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

परिजनों के आने पर सभी आरोपी ऑटो में फरार हो गए। गंभीर हालत में अमन को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना के बाद पुलिस के साथ एफ.एस.एल. की टीम भी मौके पर पहुंची जिन्होंने साक्ष्य जुटाकर टैस्ट करने के लिए भेज दिए। इसके अलावा घटनास्थल से मिली वस्तुओं को भी जांच के लिए कब्जे में लिया गया। सैक्टर-32,33 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी व सुङ्क्षलद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

Content Writer

Isha