Murder In Karnal: पुरानी रंजिश को लेकर 2 गुटों में लड़ाई, 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पूरा मामला जाने ........
punjabkesari.in Thursday, Aug 21, 2025 - 07:54 PM (IST)

करनाल: करनाल के गांव उपलना में बीती रात को 2 गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर लड़ाई हो गई। इसी लड़ाई में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम सुमेर चंद बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव उपलना में सुमेर चंद नाम के व्यक्ति की किसी से रंजिश चल रही थी। इसी आपसी रंजिश को लेकर बीती रात को 2 गुटों में झगड़ा हो गया था। इसी झगड़े में सुमेर को लाठी डंडों से पीटा गया था। हमले में सुमेर को काफी चोटें आई थीं। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
इस लड़ाई में 6 अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर करनाल के कल्पना चावला मोर्चरी हाउस में भेज दिया था। वहां पर आज शव का पोस्टमार्टम किया गया।
मामले में जांच जारी है : DSP राजीव
इस मामले में जानकारी देते हुए DSP राजीव ने बताया कि गांव उपलाना में आपसी रंजिश को लेकर 2 गुटों में लड़ाई हो गई थी। इसी लड़ाई में सुमेर को गंभीर चोटें आई थीं, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)