कोख में कत्ल: प्लाट में मिला भ्रूण, मेल या फिमेल अभी पहचान नहीं

3/12/2024 4:51:48 PM

रेवाड़ीः थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पदैयावास रोड पर एक खाली पड़े प्लॉट में भू्रण बरामद किया है। पुलिस ने भू्रण को कब्जे में लेकर सीन  ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।शांति नगर में पदैयावास रोड पर धर्मबीर की परचून की दुकान है। खाली प्लॉट में खेल रहे बच्चों ने उसे बताया कि प्लॉट में एक भू्रण पड़ा हुआ है। उसने मौके पर जाकर जाकर देखा को भू्रण को कीड़े-मकोड़े कुतर रहे थे।

धर्मबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर भू्रण को कब्जे में ले लिया। सीन आॅफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। भू्रण कुतरे जाने के कारण पुलिस यह पहचान नहीं कर सकी कि भू्रण मेल है या  फिमेल। पुलिस ने भू्रण को जांच के लिए अस्पताल भिजवा दिया। इसके बाद अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास के एरिया में गर्भवती महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है, ताकि संबंधित महिला को गिरफ्तार किया जा सके।
 

Content Writer

Isha