दीपावली की रात युवक के साथ हुई एेसी अनहोनी, जानकर कांप उठेगी रूह (VIDEO)

11/9/2018 6:07:55 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में दिपावली के मौके पर पटाखों के शोर के बीच एक युवक की हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम रात 12 बजे के करीब दिया गया। जब शहर पटाखों के शोर से गूंज रहा था। तभी अारोपी ने ईंटों से कुचल कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। सुबह स्थानीय लोगों ने युवक के शव को लहूलुहान और मृत अवस्था मे देख कर पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ,क्राइम ब्रांच की टीम और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। हत्या की सारी वारदात कंपनी के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। 


पुलिस को मृतक के साले रामसिंह ने बताया कि मृतक उसका जीजा था, जो कुछ महीने पहले ही फरीदाबाद अाया था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नही थी। उन्हें नहीं मालूम है कि उसकी हत्या किसने और क्यो कि है। पुलिस के मुताबिक अारोपी ने पटाखों के शोर का फायदा उठाया। हत्यारा उसपर तबतक वार करता रहा जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवा कर उसके परिजनों को इसकी सूचना दे दी हैं, फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान की जा रही है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Deepak Paul