बुजुर्ग की हत्या, बेटा घायल, पुलिस ने किया आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज (VIDEO)

3/17/2019 4:11:22 PM

हिसार (विनोद सैनी): हिसार के तेलीयान पुल पर मीट मार्किट में देर रात लड़की विवाद को लेकर खोखा संचालक 50 वर्षीय राजकुमार की लाठियों से हमला करके हत्या कर दी गई। इसी दौरान हमलावरों ने उसके बेटे मन्नू पर हमला करके उसे घायल कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सामान्य अस्पताल में लाया गया है। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग की हत्या लड़की के विवाद को लेकर हुई और लडकी के परिजनों ने दिया हत्या को अंजाम दिया है इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल थे। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरु कर दी है।



बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार का बेटा लखन पड़ोस की एक लडकी को लेकर गायब हो गया था और इसी को लेकर दोनो पक्षों में विवाद चल रहा था। राजकुमार तेलियान पुल के पास चाय बेचने का काम करता था। राजकुमार अपने घर पर था तभी आधा दर्जन लोग उसकी छत पर पहुंचे और उन्होंने राजकुमार पर लाठियों से हमला बोल दिया। जिससे राजकुमार व उससे बेटा मन्नू घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लाया जहां पर राजकुमार ने दम तोड दिया।

kamal