झज्जर में तेजधार हथियार से मजदूर की हत्या

6/26/2018 9:49:17 AM

झज्जर(संजीत): झज्जर के मॉडल टाऊन में रविवार रात एक मजदूर की उसके साथियों ने तेजधार हथियार व लोहे की राड मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने वाले 2 से 3 आरोपी बताए गए हैं। हत्या किस बात को लेकर हुई इस बात का तो खुलासा नहीं हो पाया है।

जानकारी के अनुसार मृतक ऊधम सिंह पड़ौस के ही गांव खातीवास का रहने वाला था और अपने 3 अन्य साथियों के साथ शटरिंग का काम करता था। गत दिवस देर शाम ऊधम सिंह अपने साथी रणबीर व उनके 2 अन्य साथियों के साथ रणबीर के प्लाट में बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान नशे की हालत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर उसके साथियों ने तेजधार हथियार व लोहे की राड से ऊधम सिंह पर हमला कर मार डाला।

Rakhi Yadav