पति ने सरेंडर कर कबूला जुर्म, कहा- पत्नी के थे जीजा से अवैध संबंध इसलिए किया कत्ल(VIDEO)

3/22/2018 11:01:05 AM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक): फरीदाबाद में कुछ दिन पहले पति ने अपनी पत्नी का गला धड़ से अलग कर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आज आरोपी ने खुद को सरेंडर कर अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उससे विश्वासघात कर रही थी जिसके चलते उसने उसे मौत के घाट उतार दिया था। 

आरोपी ने सरेंडर कबूला जुर्म
उल्लेखनीय है कि 17 मार्च को फरीदाबाद के पॉश इलाक ग्रीनफील्ड के मकान में एक महिला कि सिर से धड़ अलग कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से मृतका का पति फरार चल रहा था। जिसके चलते पुलिस का पति पर ही शक गहराता जा रहा था। घटना के बाद से पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही थी लेकिन आज आरोपी ने खुद को सरेंडर कर जुर्म कबूल कर लिया है। 

आरोपी की पत्नी के जीजा से थे अवैध संबंध
आरोपी का कहना है कि उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी अौर 15 साल का बेटा भी है। उसकी पत्नी उसे 17 सालों से धोखा दे रही थी। आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी के उसके जीजा (नन्दोई) से अवैध संबंध चल रहे थे। पति के अनुसार उसने उसे कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी। इतना ही नही एक बार तो वह उसके जीजा के साथ भाग भी गई थी अौर दोबारा भागने की धमकी दे रही थी। 

आरोपी ने कैंची से की थी हत्या
आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन भी वह उसे समझाने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह उससे झगड़ने लगी अौर दोनों में हाथापाई हो गई। उसकी पहनी ने पहले उस पर हमला किया जिसके बाद उसने कैंची से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता था ऐसा कभी नहीं करना चाहता था। अब उसे अपने किए पर पछतावा है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को सरेंडर किया है। उन्होंने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया कि उसने ही पत्नी की हत्या की थी। 

Punjab Kesari