हत्या आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, पकड़े जाने के डर से किया था कत्ल

7/28/2017 5:33:59 PM

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):फरीदाबाद क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ. पुलिस टीम को बडी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने सूचना के आधार पर करीब डेढ माह पहले बल्लभगढ की मुकेश कालोनी में एक 20 वर्षीय विजय की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

क्राईम ब्रांच डी.एल.एफ. इंचार्ज जसवीर सिंह ने बताया कि 17 जून की रात विजय डीजे का काम करके मुकेश कालोनी होते हुए अपने घर जा रहा था। तभी दीपक साहिल और अंकित ने सुनसान सड़क देखकर उसे चाकू के बल पर लूटने की कोशिश की। जिस दौरान आरोपी दीपक ने विजय को चाकू मार दिया अौर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश के लिए एक टीम गठित की और तीनों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया। 

जानकारी के अनुसार तीनों आरोपियों की मुलाकात करीब डेढ साल पहले बदरपुर दिल्ली में हुई थी। पंजाब बिहार और उत्तर प्रदेश के तीनों युवकों की दोस्ती ऐसी जमी की इन्होंने चाकू की नोक पर दिल्ली और फरीदाबाद के लोगों को लूटना शूरू कर दिया। तीनों दोस्त रात के 10 बजे के बाद पल्सर बाईक पर निकलते और जो भी अकेला सुनसान सड़क पर मिलता उसे चाकू दिखाकर लूट लेते। इस लूटपाट के दौरान तीनों ने करीब 40 वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें करीब 4 लोगों को पहले भी चाकू से घायल कर चुके हैं। जिसके चलते एक बार पुलिस के हत्थे भी चढ़े थे। 

आरोपी दीपक की मानें तो उन्होंने डर की बजह से विजय को चाकू मारा था। विजय ने उसे पकड़ लिया और वह उन्हें छोड नहीं रहा था। अपने पकडे जाने के डर से उसने विजय को चाकू मार दिया। इतना ही पुलिस की हिरासत में आने के बाद दीपक अपने अपराधिक कार्यकाल की उपलब्धियां सीना चौड़ करके गिनवाता हुआ दिखाई दिया। दीपक ने कहा कि उसने अब करीब 4 से 5 लोगों को चाकू मारे हैं अौर एक का मर्डर किया है। इसके अतिरिक्त करीब 40 से ज्यादा लूट कर चुके हैं।