कड़ाही ठंडी, तवे उदास: गैस सप्लाई बाधित होने से मुरथल के ढाबा संचालक बेहाल, नई शर्तों ने बढ़ाई मुसीबत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 04:27 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक):  हरियाणा के सोनीपत जिले का मुरथल अपने मशहूर ढाबों और देसी स्वाद के लिए देशभर में जाना जाता है लेकिन अब खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर यहां के ढाबों पर भी देखने को मिल रहा है। एलपीजी गैस की किल्लत ने ढाबा संचालकों की परेशानी बढ़ा दी है। कमर्शियल सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, वहीं गैस के इस्तेमाल को लेकर भी नई शर्तें लागू कर दी गई हैं। ऐसे में ढाबा मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


देशभर में मुरथल के मशहूर ढाबों पर इन दिनों एलपीजी गैस की कमी साफ देखने को मिल रही है। ढाबा संचालकों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे, जिससे खाना बनाने में परेशानी हो रही है।सरकार और प्रशासन की ओर से ढाबा मालिकों को गैस का कम से कम इस्तेमाल करने की हिदायत दी गई है। इसके साथ ही पाइपलाइन के जरिए आने वाली गैस के उपयोग के लिए भी मानक तय कर दिए गए हैं।बताया जा रहा है कि जिन ढाबों पर पाइपलाइन से गैस सप्लाई होती है, वहां गैस की खपत अगर 80 प्रतिशत तक रहती है तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन अगर यह खपत 80 प्रतिशत से ज्यादा होती है तो अतिरिक्त चार्ज वसूला जा सकता है।इन नए नियमों और गैस की कमी के कारण ढाबा संचालकों की चिंता बढ़ गई है।

 ढाबा संचालकों का कहना है कि अगर यही हाल रहा तो ढाबा चलाना मुश्किल हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर मुरथल के ढाबों पर बाहरी राज्यों से आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही है।मुरथल के ढाबे देशभर में अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं, लेकिन गैस की कमी ने ढाबा कारोबार पर असर डालना शुरू कर दिया है।ढाबा संचालकों का कहना है कि अगर जल्द ही गैस की सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो आने वाले समय में मुरथल के मशहूर ढाबों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static