जल्द ही हटाया जाएगा मुरथल टोल प्लाजा

punjabkesari.in Wednesday, Oct 25, 2017 - 06:38 PM (IST)

सोनीपत (पवन राठी): हरियाणा वासियों को एक नई खुशखबरी है कि मुरथल टोल प्लाजा अब हटा दिया जाएगा। यह जानकारी सांसद रमेश कौशिक ने अपने एक बयान में दी। इस टोल प्लाजा से संबंधित यह भी बात जुड़ी थी कि, जो लोग झगड़ा करते थे उन्हें बिना टोल टैक्स दिए ही जाने दिया जाता था। और जो लोग चुपचाप टैक्स की भरपाई करते थे उन्हीं से ही टोल टैक्स लिया जाता था।

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि 21 अक्टूबर से कुराड़ गांव के पास शुरू किया गया टोल टैक्स बैरियर जल्द ही हटाया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सहमति दी है। सांसद ने कहा कि कुंडली बार्डर से पानीपत तक जीटी रोड को छह लेन करने की एवज में कुराड़ गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल टैक्स लगाया गया है। टोल टैक्स लगने के बाद यातायात जाम सहित कई समस्याओं का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों की इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने खुद केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकऱी से मुलाकात की और लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया। इस पर कार्रवाई करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री गडकऱी ने जल्द से जल्द इस टोल प्लाजा को हटाने का आश्वासन दिया है और रिपार्ट भी मांगी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static