सरसों की फसल में लगी आग, किसान की शिकायत पर मामला दर्ज

4/2/2022 2:00:57 PM

सिरसा: गांव नटार में किसान की एक एकड़ दो कनाल में इक्कठी की गई फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना के बारे में किसान बालकिशन को शनिवार को सुबह पता चला। इसके बाद किसान आग लगने के मामले अज्ञात पर आरोप लगा सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

किसान बालकिशन ने एक एकड़ दो कनाल में सरसों की फसल कटाई की हुई थी। इसके बाद फसल को इक्कठा कर दिया। बालकिशन गांव में अपने घर पर आ गया। इसके बाद आस पड़ोस के लोगों ने सरसों की फसल में आग लगी देखी। इसके बाद शनिवार को सुबह के समय बालकिशन को सूचित किया। बालकिशन ने जब खेत में जाकर देखा तो पूरी फसल जल चुकी थी। अपनी फसल को जली देखकर किसान बालकिशन की आंखे भर आई। वहीं घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी।

Content Writer

Isha