रेवाड़ी में साथियों ने दो सगे भाईयों को मारी गोली , एक की मौत(Video)

10/15/2018 12:05:43 PM

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): रेवाड़ी की धारुहेड़ा स्थित बैस्टैक सोसायटी में साथी युवकों ने 2 सगे भाईयों को गोली मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। दोनों भाई उत्तराखंड के रहने वाले हैं और एक निजी कंपनियों में जॉब करते थे। जानकारी के अनुसार हमलावरों ने शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया। 
 
 

Rakhi Yadav