नाबालिगा का करनाल से अपहरण, हिसार में गैंगरेप

5/12/2018 7:43:11 AM

करनाल(काम्बोज): करनाल के एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर हिसार में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। लड़की भाभी के साथ बाजार आई थी। जैसे ही वह बाजार पहुंची, तो भाभी ने भाई को बुलाकर लड़की को कोल्डङ्क्षड्रक में नशीला पदार्थ पिला दिया।

बेहोशी की हालत में आरोपी लड़की का अपहरण कर उसे हिसार ले गए, जहां उसके साथ अन्य 4 लोगों ने गैंगरेप किया। लड़की घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। लड़की के पिता ने बताया कि जब लड़की की भाभी से पूछा तो उसने बताया कि वह हिसार चली गई है।

परिवार के लोग हिसार गए और काफी मशक्कत के बाद लड़की को ढूंढ निकाला। लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। महिला थाना प्रभारी कुलबीर कौर ने बताया कि महिला सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Rakhi Yadav