पंचतत्व में विलीन हुए इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी; लोगों का उमड़ा हुजूम, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

2/26/2024 8:22:40 PM

बहादुरगढ़ (प्रवीण धनखड़): इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की मौत के बाद से हरियाणा में दहशत फैल गई है। हत्याकांड मामले की जांच CBI करेगी। फिलहाल आपको बता दें कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। बहादुरगढ़ के राम बाग में बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। राठी की अंतिम विदाई के लिए बहुत से लोगों का हुजूम उमड़ा था। वहीं, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच नफे सिंह राठी का अंतिम संस्कार किया गया है।

नफे सिंह राठी ने अंतिम संस्कार पर इनेलो राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला, पूर्व विधायक नरेश शर्मा, श्याम सिंह राणा और रामपाल माजरा समेत शहर के सैंकड़ों गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मामले की जांच CBI को दी। उन्होंने कहा कि पुलिस राज्य में अपराध को रोकने के लिए जी जान से लगाती है। अगर विपक्ष को हरियाणा पुलिस पर भरोसा नहीं है। इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस हत्याकांड में सभी पहलुओं पर पर्दा उठना चाहिए। अनिल विज बोले राठी मर्डर मामले की सीबीआई से जांच करवाने से विपक्ष को तसल्ली मिलती है तो CBI जांच की अनुमति देता हूं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana