नगरपालिका चीका की बागडोर अब महिलाओं के हाथ में, विधायक पर लगाया आरोप(Video)

10/25/2018 2:23:09 PM

गुहला चीका(जे.बी. गोयल): दो बार फजीहत झेल चुकी भाजपा को नगर पालिका के उपाध्यक्ष का चुनाव करवाना टेडी खीर बना हुआ था। पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय नगर पालिका को बने हो चुका है लेकिन राजनीतिक समीकरणों के घटते बढ़ते क्रम के कारण यहां उपाध्यक्ष का पद खाली था। पिछले दिनों भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा नगर पालिका की चेयर पर्सन अमनदीप शर्मा के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव धराशाही होने से बीजेपी की पूरी तरह मिट्टी पलीत हो गई थी।

उपाध्यक्ष का चुनाव सर्व समिति से करवाकर बीजेपी नेताओं ने उस फजीहत पर मिट्टी डालने का काम किया है। हालांकि नगर पालिका के उपाध्यक्ष के पद के चुनाव का मामला आखिर तक संशय बना हुआ रहा एक तरफ जहां भाजपा नेताओं ने वार्ड नंबर 1 के पार्षद राजेश सिंह को उपाध्यक्ष के पद का आश्वासन देकर अपने साथ बांधे रखा। वहीं, मौके पर राजेश को गच्चा देकर रणजीत कौर के नाम पर स्थानीय भाजपा नेताओं ने मोहर लगाई। विपक्ष के पार्षदों के पास भी सर्व सम्मति करने के सिवाय दूसरा विकल्प मौजूद ना था। क्योंकि वार्ड नंबर 1 के पार्षद राजेश चेयरपर्सन ग्रुप से बगावत कर उपाध्यक्ष बनने के लिए दूसरे गुट को समर्थन देकर दूसरे पार्ले में शामिल हुए थे। लेकिन वहां से भी उसे निराशा ही हाथ लगी।

जैसे ही राजेश को दरकिनार कर विधायक घुट के शीशपाल जिंदल ने रणजीत कौर के नाम का प्रस्ताव रखा तो राजेश ठाकुर ने उसका समर्थन किया। सभी सदस्यों ने सहमति दी और रंजीत कौर ओलक उपाध्यक्ष बनने में कामयाब रही। जिसके चलते प्रदेश की टॉप टेन नगर पालिकाओं में अपना नाम दर्ज करवाने वाली गुला चीका की नगरपालिका की बागडोर अब महिलाओं के हाथ में आ गई है। mवार्ड नंबर 1 के पार्षद राजेश ने विधायक के लिए दुष्ट विश्वासघाती और गंदा व्यक्ति जैसे अपशब्दों का भी प्रयोग किया।  बता दें, पिछले 2 वर्ष से भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर की ही भाजपा चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा से तकरार चली आ रही है। जिस कारण शहर के विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं और दोनों ही एक दूसरे पर विकास में रोड अटकाने का आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं।  

Rakhi Yadav