जब सरकार ने हुड्डा की जांच की इच्छा पूरी की तो अब पसीने क्यों आ रहे: सैनी

5/3/2018 12:40:57 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा के राज्य मंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस शासित सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले तो विधानसभा में अपने कार्यकाल की जांच की बहुत बातें करते थे, जब सरकार ने उसकी इच्छा पूरी की तो अब पसीने क्यों आ रहे हैं? बीजेपी सरकार कभी भी द्वेष भावना से काम नहीं करती। कानून अपना काम कर रहा है। जिसने गलत काम किए हैं कानून उसका ध्यान रखेगा। सैनी ने कहा कि सैर सपाटे की सरकार तो हुड्डा की थी, आज तो पूरे प्रांत में सामान विकास हो रहा है। आज हरियाणा का हर व्यक्ति खुश है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने तो हुड्डा के क्षेत्र का भी सामान विकास करवाया। सरकार ने बिना किसी भेदभाव से विकास करवाया है। 

सैनी ने कहा कि आज हुड्डा खिलाड़ियों की आड़ में राजनीतिक बातें करते नहीं थकते। उन्होंने हुड्डा से सवाल किया कि वे बताएं कि वे जिन खिलाड़ियों के लिए इनाम घोषित करके गए थे वो किसने दिए। खिलाड़ियों को करोडो़ं के इनाम भाजपा सरकार द्वैारा दिए गए। उन्होंने खिलाड़ियों के घरों में जाकर उनका सम्मान किया। सैनी ने कहा की हुड्डा के समय में खिलाड़ियों से केवल खिलवाड़ हुए हैं।सैनी ने केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के ब्यान पर कहा कि अगर उन्हें कुछ अच्छा नहीं लगा तो वे मुख्यमंत्री या खेल मंत्री से सीधी बात कह सकते हैं। उनहोंने कहा की सरकार का काम सब को न्याय देना है और सरकाए सब को देगी।

सैनी ने इनेलो व बीएसपी  गठबंधन को मजबूरी का परिचायक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों दलों के कार्यकर्त्ता पार्टियां छोड़ भाग रहे हैं। इनकी बैठकों में भीड़ नहीं होती इसलिए उन्हें  बांधे रखने के लिए यह बेमेल गठबंधन किया गया है। जब यह लोग विपक्ष में होते हैं तो लोक लुभावने वायदे करते हैं मगर कुर्सी मिलते व चंडीगढ़ पहुंचते ही जनता का उत्पीड़न करते हैं अौर यह सच्चाई दुनिया जानती है।

सैनी ने कहा की श्रमिकों के हित के लिए कांग्रेस व इनेलो ने एक भी योजना नहीं बनाई जबकि हमने श्रमिकों की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप, बेटी के विवाह के लिए 51 हजार रुपए व 23 अन्य सुविधाएं शुरू की हैं। जिनकी मॉनिटरिंग वह खुद करते हैं अब पैसा दलालों के पास नहीं जाता। अधिकारियों को दिशा निर्देश हैं कि पैसा श्रमिक के पास सीधा ऑन-लाइन जाए। प्रधानमंत्री की योजना श्रममेव जयते हरियाणा में पूरी तरह से कार्यं निवांत है। सैनी ने कहा की युवा वर्ग नौकरी के लिए विदेश जाने के नाम पर कबूतरबाजों के हाथों में न फंसे और न लुटे इसके लिए सरकार योजना को रिव्यू कर रही है, सबका पंजीकरण किया जाएगा। अगर कोई भी गैर क़ानूनी काम करेगा तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही होगी। 

Nisha Bhardwaj