जजपा लड़ेगी लोकसभा व विधानसभा चुनाव : नैना चौटाला

2/25/2019 4:26:32 PM

मंडी अटेली (दूरदर्शी): विधायक नैना चौटाला ने कहा कि आज महिलाएं पुरी तरह असुरक्षित हो गई हैं। आए दिन महिलाओं के साथ किडनैपिंग की घटनाएं घट रही हैं। महिलाओं की ज्यादती के मामले में हरियाणा ने बिहार को पीछे छोड़ 5वें पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है।  उक्त बातें नौना चौटाला ने सिलारपुर में बलीराम उर्फ बिल्लु चेयरमैन व जजपा के जिला अध्यक्ष सतबीर नौताना के आह्वान पर आयोजित हरी चुनरी चौपाल में महिलाओं को संबोधित करते हुए कहीं।

उन्होंने कहा कि आज हालात यह हो गए हैं कि महिला व बेटी घर से बाहर जाती है तो परिवार वालों को ङ्क्षचता होनी शुरू हो जाती है कि घर सुरक्षित वापस पहुंचेगी या नहीं। उन्होंने कहा कि वे नई रीति व नई नीति को लेकर जनता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वह अहीरवाल की जनता का सहयोग मांगने आई है। जजपा सरकार बनेगी तो कानून व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज 58 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण का शिकार हैं। उनकी सरकार बनते ही हर हास्पिटल में महिला चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी जो नियमित महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच करेंगी।

उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि हर बार वे अपने पति व बेटे के कहने पर वोट डालती हैं। इस बार बेटे व पति को अपने कहे अनुसार जजपा को वोट दिलवाएं। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह पार्टी को सिम्बल मिल जाएगा। पार्टी लोकसभा में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने कहा कि वह भी एक सामान्य गृहिणी हैं लेकिन परिस्थितियों के चलते उन्हें राजनीति में आना पड़ा। नैना चौटाला हरी चुनरी चौपाल में पहुंची भारी भीड़ से गद्गद होकर कहा कि अब तक 25 चौपाल हरियाणा में की गई हैं। सबसे बेहतर चौपाल यह रही। 

उन्होंने कहा कि जजपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। फ्री ट्यूबवैल के कनैक्शन दिए जाएंगे। बुजुर्गों को पैंशन के लिए बैंकों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्हें घर पर ही पैंशन दी जाएगी। बुढ़ापा पैंशन 2 हजार से बढ़ाकर 3 हजार रुपए की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे वायदे कर सत्ता में आई। एक भी वायदा पूरी नहीं कर पाई। उनकी सरकार बनने पर हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा। बुढापा पैंशन की आयु महिलाओं की 55 साल व पुरुषों की 58 साल की जाएगी। उन्होंने कहा कि 10 साल कांग्रेस ने क्षेत्र की जनता के साथ भेदभाव किया और 15 लाख खाते में डालने वाली भाजपा ने एक रुपया भी खाते में नहीं डाला। जजपा ताऊ देवीदयाल की नीतियों की पार्टी है जो बोला जाएगा वह पूरा किया जाएगा। ताऊ देवीदयाल के अधूरे सपनों को पूरा करने का काम जजपा करेगी। 

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला लंबोरा, सुलोचना ढिल्लों, कमलेश सैनी, उर्मिला यादव, प्रेमवती, कविता यादव, कमला चौधरी, रेणु, अनुराधा, संतोष, सत्यवीर नौताना, बलीराम बिल्लू, राजेन्द्र सिलानी, बजरंग अग्रवाल सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Shivam