वलर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ पानीपत का नाम

4/9/2019 6:25:42 PM

पानीपत(अनील कुमार): 8 मार्च को आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 55 हजार से अधिक महिलाओ ने पिंक मैराथन में भाग लिया था, जिसे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरी झंडी दिखा कर शुरूआत करवाई थी। आज उसी धरती को वलर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज किया गया है। बता दें प्रधानमंत्री ने भी इसी धरती पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी शुरू किया था।बताया जा रहा है कि महिलाए आज तक किसी भी देश मे इतनी बड़ी संख्या में कभी भी इकठ्ठा नही हुई है।

इस कार्य मे पानीपत उपायुक्त सुमेधा कटारिया और बीजेपी जिला अध्यक्ष प्रमोद विज का अहम रोल है। जिला अध्यक्ष कही पर यात्रा करने के लिए जा रहे थे तो उनकी मुलाकात वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ बुक के किसी सदस्य से हुई तो प्रमोद विज ने पिंक मैराथन के बारे में बताया कि इस आयोजन में 55 हजार से अधिक महिलाओं ने एक साथ भाग लिए। जिसके बाद सभी जानकारी पानीपत उपायुक्त के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई।

जिसका परिणाम यह हुआ कि रिकॉर्ड में पाया गया कि आज तक इतनी भारी संख्या में कहीं भी महिलाए इक्टठा नही हुई और ना ही कोई आयोजन किया गया। इससे पहले जापान में हुई मैराथन में 12 हजार महिलाओं ने भाग लिया था। पानीपत में आयोजित पिंक मैराथन में स्कूल कॉलेज, गृहणी, सरकारी- गैर सरकारी संस्थाओं में काम करने वाली महिलाओं ने भाग लिया था और इसके साथ ही पानीपत की सभी सामाजिक संस्थाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। जिसके परिणाम स्वरूप आज पानीपत की महिलाओं का नाम 8 अप्रैल को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ बुक में दर्ज किया गया है। जो कि पानीपत शहर वासियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है।

kamal