गुड़गांव के नमित ने चंडीगढ़ में लहराया परचम, रोलर स्केटिंग में जीता ब्राउंज मेडल
punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2023 - 07:00 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा इन लाइन रोलर स्केटिंग टीम ने 61वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चेंपियनशिप 2023 में ब्रांउज मेडल जीता है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी। टीम के खिलाड़ी नमित किल्हौड़ का आज गांव झाड़सा में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नमित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल सेक्टर-48 में आठवीं कक्षा का छात्र है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
नमित किल्हौड़ के स्वागत के लिए गांव झाड़सा के कृष्ण मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नमित को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। बुजुर्गों ने आर्शिवाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर समाज सेवी राव महेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के सम्मान से खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ता है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से नमित के परदादा चौधरी महाराम किल्हौड़ सहित एडवोकेट संतोख सिंह, रत्न सिंह किल्हौड़, जय सिंह किल्हौड़, पूर्व सरपंच सूबे सिंह किल्हौड़, शीश राम नंबरदार, रामफल शोकीन पूर्व मेंबर, अमरनाथ तेवतिया पूर्व मेंबर, जय भगवान शोकीन थानेदार, कुलदीप शोकीन, देवेंद्र महलावत, महेंद्र यादव, कृष्ण मंदिर झाड़सा के प्रधान मनोज जेलदार, जगबीर सिंह कोच, नरेंद्र कौशिक, राकेश कौशिक, सुरेंद्र गहलोत, हंसराज गहलोत, ब्रह्म राठी, दिनेश सैन सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे जिन्होंने नमित को आर्शिवाद देकर खेलों में गुड़गांव का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।